जयपुर में पंचायती राज चुनाव के लिए जिला परिषद के 57 वार्डों का आरक्षण तय कर दिया गया है. 23 सितंबर 2026 को जयपुर कलेक्ट्रेट में हुई लॉटरी के बाद सीटों का वर्गवार आवंटन सामने आया.
अनुसूचित जाति (SC) के लिए 10 वार्ड आरक्षित किए गए हैं. इनमें वार्ड 13, 24, 29 और 40 सामान्य तथा वार्ड 23, 27, 32, 36 और 42 SC महिला वर्ग के लिए हैं.
अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग को आठ सीटें मिली हैं. वार्ड 37, 38, 49 और 50 सामान्य ST वर्ग के लिए, जबकि वार्ड 41, 44, 46 और 47 ST महिला के लिए आरक्षित हैं.
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 10 वार्डों में 21, 22, 45, 56 और 57 सामान्य OBC तथा 1, 8, 10, 43 और 51 OBC महिला के लिए तय किए गए हैं.
शेष 29 सामान्य वार्डों में 14 सामान्य महिला और 15 सामान्य वर्ग के लिए हैं. सामान्य महिला वार्ड 2, 5, 6, 9, 11, 15, 17, 19, 20, 25, 26, 31, 39 और 53 हैं.
आरक्षण लॉटरी के तहत पंचायत समिति प्रधानों और सदस्यों के पदों का निर्धारण भी किया गया. ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंचों का आरक्षण 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर तय किया जाना है.
