राजस्थान के पुष्कर मेले में ऊंट श्रृंगार और नृत्य प्रतियोगिताएं पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. मेले के दूसरे दिन सजे-धजे ऊंटों ने ढोल की थाप पर प्रस्तुति दी.

ऊंटों को पारंपरिक अंदाज में सजाया गया था. प्रतियोगिताओं के दौरान उनके नृत्य और साज-सज्जा ने मेले में मौजूद देसी और विदेशी पर्यटकों का ध्यान खींचा. कई पर्यटकों ने इस दृश्य की तस्वीरें लीं, जबकि कुछ लोग राजस्थानी धुनों का आनंद लेते नजर आए.

स्पेन और ब्राजील से आए पर्यटकों ने भी ऊंटों की प्रस्तुतियों को उत्साह के साथ देखा. पुष्कर मेले में ऊंटों की सजावट और उनसे जुड़ी प्रतियोगिताएं राजस्थान की लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक पेश करती हैं.