राजस्थान ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है. राज्य सरकार के अनुसार, राजस्थान को 12 योजनाओं में पहला, 10 में दूसरा और 8 कार्यक्रमों में तीसरा स्थान मिला है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस उपलब्धि को केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम बताया.

पहले स्थान वाली उपलब्धियों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम-कुसुम योजना, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता अभियान और पोषण से जुड़ी गतिविधियां शामिल हैं. फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2025 में 2.18 करोड़ और रबी 2025-26 में 1.71 करोड़ पॉलिसियां जारी किए जाने का दावा किया गया है.

राजस्थान को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण माह, आभा आईडी निर्माण और पीएम विश्वकर्मा योजना जैसे कार्यक्रमों में दूसरा स्थान मिला. पीएम-कुसुम के कुछ घटकों, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान, जल संचय जनभागीदारी और एक जिला-एक उत्पाद कार्यक्रम में राज्य तीसरे स्थान पर रहा.

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अन्य आधिकारिक बयान में भी राजस्थान के 27 योजनाओं में पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर रहने की जानकारी दी गई है.