राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA) ने लीगल रिसर्चर के तीन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इनमें दो पद जोधपुर और एक पद जयपुर कार्यालय के लिए है. चयनित अभ्यर्थियों को ₹50,000 प्रतिमाह निश्चित मानदेय दिया जाएगा.
यह नियुक्ति संविदा आधार पर होगी. प्रारंभिक अवधि छह महीने की है, जिसे संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम दो साल तक बढ़ाया जा सकता है.
योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास भारत में कानून के तहत स्थापित विश्वविद्यालय, कॉलेज या संस्थान से कानून में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए. अंतिम सेमेस्टर में पढ़ रहे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अंतिम चयन प्रक्रिया से पहले अपना परिणाम प्रस्तुत करना होगा.
उम्मीदवारों में शोध की रुचि, शोध उपकरणों की जानकारी और कंप्यूटर तथा टाइपिंग का व्यावहारिक ज्ञान होना जरूरी है. 1 जनवरी 2027 को अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है.
ऐसे करना होगा आवेदन
अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर संबंधित दस्तावेजों और फोटो के साथ RSLSA के सदस्य सचिव के कार्यालय में जमा करना होगा. आवेदन स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट, कूरियर या व्यक्तिगत रूप से जमा किया जा सकता है. आवेदन 31 अक्टूबर 2026 तक राजस्थान हाईकोर्ट कैंपस स्थित जयपुर विधिक सेवा सदन, सी-स्कीम, जयपुर-302005 के पते पर पहुंचना चाहिए. चयन के लिए आवेदनों की जांच के बाद स्क्रीनिंग और साक्षात्कार कराया जा सकता है.
