बहरोड़ से भाजपा विधायक और राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जसवंत यादव का सोमवार, 9 नवंबर को खैरथल-तिजारा जिले के सिलपटा गांव में अंतिम संस्कार किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया और परिजनों को सांत्वना दी. अंतिम विदाई में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, तिजारा विधायक बालक नाथ योगी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई जनप्रतिनिधि, समर्थक और ग्रामीण मौजूद रहे.
डॉ. जसवंत यादव का रविवार, 8 नवंबर को जयपुर में 73 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था. वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और सुबह करीब 8:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके बेटे मोहित यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए निधन की जानकारी साझा की थी.
जसवंत यादव चार बार विधायक, एक बार अलवर से सांसद और राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके थे. उनके निधन के बाद बहरोड़ विधानसभा सीट रिक्त हो गई है.
