अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा को लेकर रामनगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी है. परिक्रमा का शुभ मुहूर्त 17-18 नवंबर की मध्यरात्रि करीब 1 बजे से शुरू हुआ, हालांकि कई श्रद्धालुओं ने इससे पहले ही पैदल यात्रा आरंभ कर दी.
श्रद्धालुओं की संख्या और लगातार बढ़ती आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग को 10 जोन में बांटा है. यातायात नियंत्रण और वाहनों की पार्किंग के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है. मार्ग के प्रमुख पड़ावों, संवेदनशील स्थानों और मोड़ों पर पुलिस बल तैनात किया गया है.
सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे मेला क्षेत्र में CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है. भीड़ और श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए छह ड्रोन लगाए गए हैं, जिनमें चार सामान्य और दो tethered ड्रोन शामिल हैं.
सरयू नदी और अन्य जल क्षेत्रों में जल पुलिस, फ्लड पीएसी तथा SDRF की टीमें तैनात हैं. अधिकारियों के अनुसार, परिक्रमा के दौरान यातायात प्रबंधन, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
