अयोध्या में 10वें दीपोत्सव के अवसर पर सरयू नदी के किनारे 56 घाटों पर करीब 30 लाख दीये जलाए गए. राम की पैड़ी और सरयू घाट पर लेजर शो के जरिए रामायण का प्रदर्शन किया गया. इसके अलावा 2,100 ड्रोन से विशेष शो आयोजित किया गया.

सरयू तट पर 2,147 अर्चकों ने महाआरती की. इसके बाद आतिशबाजी का कार्यक्रम हुआ. आयोजन से पहले करीब तीन घंटे तक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 21 झांकियां शामिल थीं. इन झांकियों में रामायण के सातों कांडों को दर्शाया गया.

दीपोत्सव देखने के लिए मुंबई, गुजरात और बिहार समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग अयोध्या पहुंचे. कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई मंत्री मौजूद रहे.