भूटान के गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में रविवार, 1 नवंबर 2026 को 108 जांगचुब चोर्टेन यानी बौद्ध स्तूपों की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित किया गया. समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने किया.

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक ने स्तूप नंबर 76 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया. यह समर्पण गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी के विकास के लिए मोदी के समर्थन और प्रतिबद्धता के सम्मान में किया गया. राजा, भूटान के प्रधानमंत्री और रिजिजू ने इस स्तूप पर प्रार्थना भी की.

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ये 108 स्तूप एई यानी माउ नदी के किनारे करीब 11.7 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में बनाए गए हैं. प्रत्येक स्तूप की ऊंचाई 15 मीटर है और इनके बीच 108 मीटर की दूरी रखी गई है. हजारों स्वयंसेवकों ने इन्हें एक ही दिन में खड़ा किया.

रिजिजू ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से भूटान के राजा के प्रति आभार जताया. समारोह को भारत-भूटान के साझा आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतीक बताया गया.