दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बिलासपुर और छपरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी.

ट्रेन नंबर 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल 14 और 21 नवंबर को बिलासपुर से शाम 6 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 2:40 बजे छपरा पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल 15 और 22 नवंबर को छपरा से शाम 5:25 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 3 बजे बिलासपुर पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

दोनों दिशाओं में ट्रेन पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, औड़िहार, गाजीपुर सिटी और बलिया स्टेशन पर रुकेगी.

पूजा स्पेशल में कुल 21 कोच होंगे. इनमें एक पावरकार, एक एसएलआरडी, चार जनरल, सात स्लीपर, चार एसी-III, दो एसी-II और दो एसी-III इकोनॉमी कोच शामिल हैं.

इसके अलावा चर्लपल्ली-बरौनी-चर्लपल्ली के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. ट्रेन नंबर 07561 चर्लपल्ली-बरौनी 13 नवंबर को और ट्रेन नंबर 07562 बरौनी-चर्लपल्ली 15 नवंबर को चलेगी. इस सेवा के दोनों दिशाओं में एक-एक फेरे होंगे.