नवरात्र और दशहरा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) और सांतरागाछी के बीच साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन चलाएगा. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे लगाएगी. छत्तीसगढ़ में इसका ठहराव गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ स्टेशनों पर रहेगा.
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 01107 LTT-सांतरागाछी पूजा स्पेशल 6 से 27 अक्टूबर तक प्रत्येक मंगलवार को LTT से रवाना होगी. अगले दिन ट्रेन गोंदिया में दोपहर 12:04 बजे, दुर्ग में 2:15 बजे, रायपुर में 2:55 बजे, बिलासपुर में शाम 4:45 बजे और रायगढ़ में 6:33 बजे पहुंचेगी. इसके बाद यह तीसरे दिन सुबह 5 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी.
वापसी में ट्रेन संख्या 01108 सांतरागाछी-LTT पूजा स्पेशल 8 से 29 अक्टूबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी. सांतरागाछी से सुबह 11 बजे रवाना होकर यह ट्रेन रायगढ़ में रात 8:08 बजे, बिलासपुर में 10:25 बजे और अगले दिन रायपुर में रात 12:05 बजे पहुंचेगी. इसके बाद दुर्ग, गोंदिया होते हुए अगले दिन रात 9:30 बजे LTT पहुंचेगी.
22 LHB कोच लगाए जाएंगे
विशेष ट्रेन में कुल 22 LHB कोच होंगे. इनमें 15 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, तीन वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, एक पेंट्रीकार और दो विद्युत आपूर्ति यान शामिल हैं.
दोनों दिशाओं में ट्रेन ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, नागपुर, गोंदिया, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, टाटानगर और खड़गपुर समेत निर्धारित स्टेशनों पर रुकेगी. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले संचालन दिवस और समय NTES, अधिकृत रेलवे वेबसाइट या RailOne App पर जांचने की अपील की है.
