दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (DCAC) में भारतीय भाषाओं और डिजिटल शिक्षा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया. सेमिनार में भारतीय भाषाओं को डिजिटल दौर की शिक्षा और ज्ञान निर्माण से जोड़ने के मुद्दे पर चर्चा हुई.
कार्यक्रम के दौरान AI, भाषा तकनीक, अनुवाद और नई तकनीकों से जुड़े पहलुओं पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे. चर्चा का केंद्र यह रहा कि डिजिटल माध्यमों के विस्तार के बीच भारतीय भाषाओं की शिक्षा, शोध और ज्ञान निर्माण में भूमिका को कैसे मजबूत किया जाए.
विशेषज्ञों ने कहा कि डिजिटल युग में भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान निर्माण से जोड़ना समय की जरूरत है. सेमिनार में इन क्षेत्रों के आपसी संबंध और भारतीय भाषाओं के लिए तकनीकी संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया.
