पटना के दीघा घाट पर छठ पर्व के अवसर पर 25 फीट ऊंचा विशाल सूप लगाया गया है. इसे अदाणी सीमेंट्स की ओर से तैयार कराया गया है. कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा सूप है और इसे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है.
इस विशाल सूप को तैयार करने में करीब 15 दिन लगे. इसमें छठ पूजा के दौरान चढ़ाए जाने वाले प्रसाद और पूजन सामग्री को प्रदर्शित किया गया है. दीघा घाट पहुंचने वाले लोगों के लिए यह आयोजन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
घाट पर भगवान भास्कर की प्रतिकृति के साथ एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है. इसके अलावा सैंड आर्ट के जरिए छठ व्रतियों और पर्व से जुड़ी परंपराओं को दर्शाया गया है.
लिम्का बुक में रिकॉर्ड दर्ज होने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इस दावे की आधिकारिक पुष्टि होगी.
