ओडिशा के पुरी में कार्तिक पूर्णिमा की रात आस्था और भावनाओं से जुड़ा एक दृश्य सामने आया. सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर पर निर्भर एक बुजुर्ग महिला भगवान जगन्नाथ के दर्शन और प्रार्थना की इच्छा लेकर परिवार के साथ मंदिर पहुंचीं.
परिजन ऑक्सीजन सिलेंडर को सड़क पर लुढ़काते हुए महिला को मंदिर परिसर में अरुण स्तंभ तक ले गए. वहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ और पतितपावन से अच्छी सेहत की प्रार्थना की.
इस दौरान वहां मौजूद श्रद्धालु भावुक हो गए. वीडियो में परिवार के सदस्यों को महिला की मदद करते हुए देखा गया. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान और उनकी बीमारी से जुड़ी कोई अतिरिक्त जानकारी सामने नहीं आई है.
