रायपुर की समता कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर सामूहिक श्राद्ध और तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया. अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में हुए आयोजन में 237 श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ शामिल हुए.

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की. गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्याम बैस के अनुसार, परिव्राजक नरेंद्र आडिल ने श्रद्धालुओं को विधि-विधान से तर्पण कराया. आयोजन में लोगों ने अनुशासन और श्रद्धा के साथ भाग लिया.

गायत्री परिवार के सदस्यों की मौजूदगी

श्याम बैस ने बताया कि गायत्री परिवार शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी काम कर रहा है. संस्था धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ नैतिक मूल्यों, पर्यावरण जागरूकता और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखती है.

कार्यक्रम में सहायक प्रबंध ट्रस्टी सदाशिव हथमल, ट्रस्टी दीनानाथ शर्मा, दावाड़ा कॉलोनी शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुखदेव देवांगन, सनमान सिंह, मीडिया प्रभारी प्रज्ञा प्रकाश निगम, दिया प्रभारी अमित डोये सहित गायत्री परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे.