तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर चल रहे विवाद में मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने अधिकारियों के रुख पर कड़ी आपत्ति जताई. न्यायमूर्ति जीआर स्वामीनाथन और न्यायमूर्ति एमडी सुमाथी की पीठ ने कहा कि प्रशासनिक प्रतिबंध श्रद्धालुओं के संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत धार्मिक अधिकारों को प्रभावित नहीं कर सकते.

अदालत उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी, जिनमें मदुरै जिला प्रशासन के धारा 163, BNSS के तहत लगाए गए निषेधाज्ञा आदेश को चुनौती दी गई है. याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रतिबंधों की आड़ में लोगों को पहाड़ी क्षेत्र में जाने और दीप प्रज्वलन देखने से रोका गया.

सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को 24 नवंबर, 2026 को दीपथून पर दीप जलाने की अनुमति केवल एक बार के लिए दी थी. आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया था कि इससे किसी स्थायी धार्मिक, customary या संपत्ति संबंधी अधिकार की पुष्टि नहीं होगी और स्थल तक पहुंच अधिकृत मंदिर प्रतिनिधियों तथा सरकारी अधिकारियों तक सीमित रहेगी.

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से प्रतिबंधों पर पुनर्विचार करने को कहा और मामले को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया.