वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती 64 दिनों बाद मंगलवार, 20 अक्टूबर को अपने पारंपरिक स्थान पर लौट आई. निर्धारित मंच पर दीपों और मंत्रोच्चार के बीच आरती संपन्न हुई.

बाढ़ के कारण 17 अगस्त से आरती का आयोजन गंगा सेवा निधि के कार्यालय की छत पर किया जा रहा था. जलस्तर बढ़े होने की वजह से पारंपरिक घाट पर आयोजन रोकना पड़ा था.

जलस्तर सामान्य से अब भी 10 से 15 फीट अधिक बताया जा रहा है. इसके बावजूद आरती को फिर से निर्धारित मंच पर आयोजित किया गया. दशाश्वमेध घाट पर आरती की वापसी के दौरान धार्मिक वातावरण और दीपों की रोशनी देखने को मिली.