20 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है. इस वर्ष आसो शुक्ल दशमी तिथि 20 और 21 अक्टूबर, दोनों दिन होने के कारण तिथियों में अंतर है. हालांकि, अधिकांश पंचांगों में 20 अक्टूबर को विजयादशमी मनाने की सलाह दी गई है.
विजयादशमी पर रामकथा पढ़ने और सुनने की परंपरा है. समय कम होने पर श्रद्धालु एक श्लोकी रामायण का पाठ भी करते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसके पाठ से संपूर्ण रामायण पढ़ने के समान पुण्य प्राप्त होता है.
एक श्लोकी रामायण में भगवान राम के वनगमन, स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता हरण, जटायु के बलिदान, सुग्रीव से भेंट, बाली वध, समुद्र पार करने, लंका दहन और रावण-कुंभकर्ण वध तक की कथा संक्षेप में समाहित है.
श्लोक का अंतिम भाव यह है कि इन घटनाओं में रामायण की पूरी कथा का सार निहित है. विजयादशमी को इसी परंपरा में धर्म की अधर्म पर विजय के पर्व के रूप में मनाया जाता है.
