भारत ने Asian Games 2026 में 85 पदकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया. 3 अक्टूबर को भारतीय दल ने पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते, जिससे उसका कुल पदक आंकड़ा 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य हो गया.

भारत के लिए दिन का सबसे बड़ा परिणाम पुरुष हॉकी में आया. टीम ने फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा. इस जीत के साथ भारत ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन भी हासिल किया.

पुरुष T20 क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता. कुश्ती में अमन सहरावत ने 57 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण हासिल किया, जबकि अंत‍िम पंघाल ने 53 किलोग्राम वर्ग में रजत और दीपक पूनिया ने 97 किलोग्राम में कांस्य जीता.

तीरंदाजी में कुमकुम महो ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण जीता. गोल्फ में प्रणवी उर्स महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं. भारत का अभियान पिछले संस्करण के 106 पदकों से कम रहा, लेकिन अंतिम दिनों में प्रदर्शन ने उसे शीर्ष चार में पहुंचा दिया.