आइची-नागोया एशियन गेम्स में 22 सितंबर 2026 भारत के लिए अहम दिन होगा. महिला क्रिकेट टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ेगी. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. भारत मौजूदा चैंपियन है और सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा है. श्रीलंका ने पाकिस्तान को आठ विकेट से मात दी थी.

बैडमिंटन में भारतीय महिला टीम सुबह 6 बजे और पुरुष टीम सुबह 11:30 बजे जापान के खिलाफ टीम क्वार्टरफाइनल खेलेगी. दोनों मुकाबले भारत के पदक अभियान के लिए महत्वपूर्ण होंगे.

शूटिंग में एलावेनिल वालारिवन और पार्थ माने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में उतरेंगे. वुशू में लैंगलेंटोम्बी देवी हंजाबम महिला नानक्वान फाइनल में हिस्सा लेंगी.

इसके अलावा भारत की टीमों का हॉकी में श्रीलंका और कबड्डी में दक्षिण कोरिया से मुकाबला है. बॉक्सिंग, कराटे, सॉफ्ट टेनिस, सेपकटकरॉ और घुड़सवारी में भी भारतीय खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे.