भारत और श्रीलंका के बीच Asian Games 2026 पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला तय हो गया है. श्रीलंका और नेपाल के बीच मंगलवार, 29 सितंबर को जापान के निसिन में खेला जाने वाला क्वार्टरफाइनल बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. मैच में टॉस तक नहीं हो सका और एक भी गेंद नहीं फेंकी गई.
क्वार्टरफाइनल रद्द होने के बाद बेहतर सीडिंग के आधार पर श्रीलंका को सेमीफाइनल में जगह मिली. अब उसका सामना भारत से होगा.
इससे पहले भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबला भी लगातार बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण बिना गेंद फेंके रद्द हुआ था. ऊंची सीडिंग के कारण भारत सेमीफाइनल में पहुंचा था.
निसिन के Korogi Sports Park में बारिश ने पुरुष क्रिकेट के क्वार्टरफाइनल चरण को प्रभावित किया है. भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला मुकाबला अब सेमीफाइनल में दोनों टीमों के अभियान के लिए निर्णायक होगा.
