गुजरात के नवसारी जिले के बिलीमोरा में 70वीं अखिल भारतीय एसजीएफआई राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है. प्रतियोगिता में राज्य के 35 जिलों की टीमें भाग ले रही हैं.

प्रतियोगिता का आयोजन बी.वी.के. मंडल द्वारा संचालित वी.एस. पटेल आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज के मैदान पर किया जा रहा है. मुकाबले 5 से 17 अक्टूबर 2026 तक खेले जाएंगे. इस दौरान अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में लड़कों और लड़कियों की टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी.

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता गुजरात सरकार के खेल विभाग, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात और नवसारी जिला खेल अधिकारी कार्यालय के सहयोग से आयोजित की जा रही है. खिलाड़ियों के लिए मेडिकल और फिजियोथेरेपी टीम की व्यवस्था भी की गई है.

उद्घाटन अवसर पर जिला पंचायत की कार्यकारी अध्यक्ष अमिताबेन पटेल, बिलीमोरा नगरपालिका अध्यक्ष मनीषभाई पटेल, मुख्य अधिकारी संदीपभाई पटेल, स्टैंडिंग कमेटी अध्यक्ष नरेशभाई नेमाणी, उपसरपंच जयेशभाई पटेल, बी.वी.के. मंडल के ट्रस्टी, प्रोफेसर डॉ. भावेशभाई देवता, जिला खेल अधिकारी अल्पेशभाई पटेल और संस्थान के आचार्य मौजूद रहे. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.