पोलैंड की मैग्दा लिनेट ने चेन्नई ओपन 2026 का महिला एकल खिताब जीत लिया. तीसरी वरीयता प्राप्त लिनेट ने फाइनल में गत चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया की जेनिस टीजेन को 5-7, 6-1, 6-4 से हराया.
बारिश और खराब दृश्यता के कारण यह मुकाबला तय कार्यक्रम के एक दिन बाद खेला गया. रविवार को होने वाला फाइनल कई बार टला था. बाद में चेन्नई में घने धुंध और प्रदूषण के कारण मुकाबला सोमवार तक स्थगित कर दिया गया.
टीजेन ने पहला सेट 7-5 से जीतकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन लिनेट ने दूसरे सेट में 6-1 की प्रभावी जीत के साथ मैच बराबर कर दिया. निर्णायक सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें लिनेट ने 6-4 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की.
लिनेट के लिए यह चेन्नई ओपन का दूसरा खिताब है. वह 2022 में भी इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं. इस जीत से उन्होंने लंबे समय से चले आ रहे खिताबी सूखे को भी समाप्त किया.
