सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम घोषित कर दी गई है. छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की चयन समिति ने 16 खिलाड़ियों को मुख्य टीम में शामिल किया है और विकल्प तिवारी को कप्तानी सौंपी है.
टीम में अजय मंडल, विकल्प तिवारी, अमनदीप खरे, आयुष पांडे, भारत गोदवानी, देव आदित्य सिंह, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, जयंत यादव, प्रतीक यादव, राहुल प्रधान, रुद्र प्रताप देहारी, संगीत सोनी, संदीप वॉरियर, शशांक चंद्राकर, शुभम अग्रवाल और सौरभ मजूमदार शामिल हैं.
राहुल प्रधान और शशांक चंद्राकर को विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है. धर्मेंद्र सिंह जडेजा, जयंत यादव और शशांक चंद्राकर प्रोफेशनल खिलाड़ियों के रूप में टीम का हिस्सा होंगे.
कोलकाता में होंगे सभी मुकाबले
छत्तीसगढ़ अपना पहला मैच 14 नवंबर को उत्तराखंड के खिलाफ खेलेगा. इसके बाद 16 नवंबर को हैदराबाद, 18 नवंबर को ओडिशा और 20 नवंबर को गुजरात से मुकाबला होगा. टीम 22 नवंबर को मुंबई, 24 नवंबर को गोवा और 26 नवंबर को विदर्भ के खिलाफ मैदान पर उतरेगी.
चयन समिति ने मुख्य टीम के अलावा आयुष सिंह ठाकुर, मयंक यादव और विजय यादव को स्टैंडबाय खिलाड़ियों के तौर पर रखा है.
