मिजोरम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने रणजी ट्रॉफी में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने नागालैंड के खिलाफ प्लेट ग्रुप मुकाबले में 400 रन की नाबाद पारी खेली और टूर्नामेंट में क्वाड्रुपल सेंचुरी लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए.

सुतार ने अपनी पारी के दौरान 517 गेंदों का सामना किया. उनकी पारी में 46 चौके और सात छक्के शामिल रहे. उनके दम पर मिजोरम ने 581/9 के स्कोर पर पारी घोषित की.

इससे पहले रणजी ट्रॉफी में 400 रन का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बल्लेबाज बीबी निंबालकर थे. उन्होंने 1948-49 सत्र में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए 443 रन की नाबाद पारी खेली थी.

सुतार ने इस मुकाबले से पहले मुंबई से मिजोरम का रुख किया था. नागालैंड के खिलाफ उनकी पारी ने रणजी ट्रॉफी के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर की सूची में उन्हें शीर्ष खिलाड़ियों के बीच ला खड़ा किया है.