सेनेगल की राजधानी डकार में 2026 यूथ ओलंपिक खेलों की शुरुआत हो गई है. शनिवार को हुए उद्घाटन समारोह में सैकड़ों ढोलवादकों और नर्तकों ने सेनेगल और व्यापक अफ्रीकी संस्कृति की प्रस्तुति दी. समारोह का संदेश था—‘अफ्रीका स्वागत करता है, डकार जश्न मनाता है.’

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिताओं में 200 से अधिक देशों के करीब 3,000 किशोर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. लगभग 12 खेलों में मुकाबले होंगे, जिनमें एथलेटिक्स, बीच रेसलिंग और बेसबॉल का पांच खिलाड़ियों वाला प्रारूप शामिल है.

यह आयोजन अफ्रीकी महाद्वीप पर होने वाला पहला ओलंपिक खेल आयोजन है. हालांकि, इसका आयोजन ऐसे समय हो रहा है जब सेनेगल आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. देश के राष्ट्रपति ने खेलों को ‘आर्थिक और सामाजिक इंजन’ बनाने की इच्छा जताई है.

खेलों के बीच सरकार की LGBTQ+ लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी चिंता जताई गई है. लॉज़ान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और ओलंपिक विशेषज्ञ जीन-लूप शापेले ने आयोजन से जुड़े व्यापक संदर्भ पर अपनी राय साझा की.