जिनेवा में विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2026 के दूसरे गेम में defending champion डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव आमने-सामने हैं. पहले गेम में काले मोहरों से 38 चालों के बाद ड्रॉ हासिल करने वाले गुकेश इस मुकाबले में सफेद मोहरों से खेल रहे हैं.
गुकेश ने गेम 2 की शुरुआत 1.d4 से की और लंदन सिस्टम अपनाया. सिंदारोव ने ठोस रक्षात्मक संरचना बनाई. सातवीं चाल पर उनकी रानी b6 पर पहुंची, जिससे गुकेश के queenside पर शुरुआती दबाव बना. इसके जवाब में गुकेश ने 8.Rb1 खेला. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने e5 खाने पर घोड़ों की अदला-बदली की.
10 चालें पूरी होने तक सिंदारोव ने kingside castling कर ली थी और स्थिति संतुलित बनी हुई थी. शुरुआती चरण में दोनों ग्रैंडमास्टरों ने जोखिम लेने के बजाय अपनी स्थिति को मजबूत करने पर ध्यान दिया.
पहले गेम में सिंदारोव ने गुकेश पर समय का दबाव बनाने की कोशिश की थी. हालांकि, भारतीय खिलाड़ी ने सटीक बचाव करते हुए मैच की शुरुआत में बढ़त गंवाने से खुद को बचाया. 38 चालों के बाद ड्रॉ के साथ चैंपियनशिप का स्कोर 0.5-0.5 है.
दूसरे गेम में सफेद मोहरों का लाभ गुकेश को पहली चाल की बढ़त देता है. वह खेल की दिशा तय करने और सिंदारोव पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे, जबकि सिंदारोव पहले गेम के मजबूत प्रदर्शन को आगे बढ़ाकर मुकाबले में पहली जीत दर्ज करना चाहेंगे.
