भारत की अंडर-19 टीम ने शुक्रवार को ACC अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप ए मुकाबले में नेपाल को 10 विकेट से हराकर अभियान की शानदार शुरुआत की. अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड, ओमान में खेले गए मैच में नेपाल की टीम 42.3 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई.

इशान सूद ने 10 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए. बाएं हाथ के स्पिनर अर्जुन राजपूत ने भी तीन विकेट हासिल किए, जबकि यशवीर गौड़ को दो सफलताएं मिलीं. नेपाल की ओर से दर्श सोनार ने 43 और आशीष लुहार ने 29 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने बिना विकेट गंवाए 129 रन बनाकर 19.1 ओवर में मुकाबला जीत लिया. आर्यवीर सहवाग 70 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए. कप्तान लक्ष्मण रैचंदानी ने 53 रन की नाबाद पारी खेली.

भारत ने 185 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की और उसे दो अंक मिले. टीम का अगला मुकाबला रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होगा.