भारत और जापान मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में आमने-सामने होंगे. यह एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जापान के तोचिगी प्रान्त में खेला जाएगा.

भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयरस अय्यर करेंगे. ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी टीम की तैयारियों में अहम भूमिका निभा सकते हैं. भारत के लिए यह मुकाबला नए कप्तान और टीम संयोजन को परखने का अवसर है, जबकि जापान को दुनिया की शीर्ष टीमों में शामिल भारत के खिलाफ अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा.

यह मैच 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के पुरुष टी20 टूर्नामेंट से ठीक पहले हो रहा है. भारत 2023 के हांगझोउ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगा.

जापान 2005 से ICC का एसोसिएट सदस्य है और उसकी अगुआई केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग करेंगे. दोनों टीमें एशियाई खेलों में भी शामिल होंगी, इसलिए यह मुकाबला दोनों पक्षों के लिए तैयारी और परिस्थितियों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है.