हैमिल्टन के सेडन पार्क में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें और अंतिम T20I में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मौका मिला है, जबकि अक्षर पटेल और मयंक यादव इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं.

न्यूजीलैंड ने भी एक बदलाव किया है. मैट फिशर की जगह ब्लेयर टिकनर को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है.

भारत की टीम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में टिम सीफर्ट, फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, एडम मिल्न, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर हैं.