लुसाने में कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) ने अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के फाइनल से जुड़े विवाद पर सेनेगल की अपील की सुनवाई पूरी कर ली है. तीन जजों की पीठ अब इस मामले में जल्द फैसला सुना सकती है.
विवाद उस मैच के नतीजे को लेकर है, जिसमें सेनेगल ने मैदान पर जीत दर्ज की थी. मुकाबला रबात में खेला गया था. मैच के दौरान सेनेगल की टीम विरोध जताते हुए कुछ समय के लिए मैदान से बाहर चली गई थी और बाद में वापस लौट आई थी.
इसके बाद अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (CAF) ने मैच का मूल परिणाम पलट दिया और मोरक्को को इस साल के अफ्रीका कप ऑफ नेशंस का विजेता घोषित किया. सेनेगल ने इस निर्णय के खिलाफ CAS में अपील दायर की थी.
अब CAS के फैसले से यह तय होगा कि मोरक्को को दिया गया खिताब बरकरार रहेगा या सेनेगल की अपील स्वीकार की जाएगी.
