New Zealand Cricket (NZC) ने अमेरिकी कंपनी True North Sports Ventures (TNS) के साथ Major League Cricket (MLC) फ्रेंचाइजी शुरू करने की योजना से पीछे हटने का फैसला किया है. दोनों पक्षों ने साझेदारी खत्म करने पर सहमति जताई है.
यह समझौता अप्रैल 2025 में हुआ था. इसके तहत 2027 सत्र में MLC की नई फ्रेंचाइजी शुरू होनी थी. NZC को इस परियोजना में हाई परफॉर्मेंस और संचालन संबंधी सहयोग देना था, जिसमें कोचिंग, प्रबंधन और सपोर्ट स्टाफ शामिल थे.
NZC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी Geoff Allott ने कहा कि अमेरिकी बाजार में अवसर मौजूद हैं, लेकिन आगे के मूल्यांकन के बाद संस्था को लगा कि इस समय इस परियोजना को आगे बढ़ाना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि NZC का तत्काल लक्ष्य न्यूजीलैंड में क्रिकेट और अपने हाई परफॉर्मेंस कार्यक्रम को मजबूत करना है.
Allott के अनुसार, NZC ने साझेदारी में कोई पूंजी निवेश नहीं किया था और अब उसका इस परियोजना में कोई ongoing investment या involvement नहीं रहेगा. उन्होंने TNS और MLC के सह-संस्थापकों Sameer Mehta तथा Vijay Srinivasan को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.
