न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की ODI सीरीज के लिए दो अलग-अलग दल घोषित किए हैं. सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा. टीम की कप्तानी मिशेल सैंटनर करेंगे और वह दोनों दलों का हिस्सा होंगे.
पहले तीन मैचों के लिए रचिन रवींद्र को चुना गया है. कंधे की चोट से उबर रहे रवींद्र इससे पहले भारत के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर रहे थे. शुरुआती दल में माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स और विल यंग भी शामिल हैं.
चौथे और पांचवें ODI के लिए फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट की वापसी होगी. इस चरण में सात नए खिलाड़ी जुड़ेंगे. न्यूजीलैंड ने यह बदलाव 2027 ODI विश्व कप की तैयारी और खिलाड़ियों के workload को संभालने के लिए किया है.
पहले तीन मैचों के बाद कुछ टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी 19 नवंबर से शुरू होने वाली भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए दल से अलग हो जाएंगे. ODI मुकाबले 4, 7, 10, 13 और 15 नवंबर को ऑकलैंड, वेलिंगटन, हैमिल्टन और माउंट माउंगानुई में होंगे.
