न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ घरेलू दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है. अनुभवी बल्लेबाज टॉम लैथम टीम की कप्तानी करेंगे. सीरीज का पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन में और दूसरा मुकाबला 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.
टीम में टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र को भी शामिल किया गया है. तीनों खिलाड़ी क्रमशः क्वाड्रिसेप, कन्कशन और कंधे की चोट से उबर रहे हैं. उनकी उपलब्धता पर आगे की फिटनेस जांच के बाद फैसला होगा.
न्यूजीलैंड के दल में जैकब डफी की वापसी हुई है. वहीं बेन सियर्स, ज़ैक फॉल्क्स और विल ओ’रूर्के टीम का हिस्सा नहीं हैं. ओ’रूर्के अभी वापसी की प्रक्रिया में हैं, जबकि सियर्स और फॉल्क्स चोटों से जूझ रहे हैं.
टीम में मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और विल यंग भी शामिल हैं. यह सीरीज ICC World Test Championship चक्र का हिस्सा है. दोनों टीमें अगले साल होने वाले फाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं.
