पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत के सामने 338 रन का लक्ष्य रखा है. अल अमीरात में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन बनाए.

उस्मान खान ने 111 गेंदों पर 107 रन की शतकीय पारी खेली. उन्होंने 11 चौके और तीन छक्के लगाए. अब्दुल कादिर ने 54 गेंदों पर 80 रन बनाए, जिसमें आठ छक्के शामिल थे. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 135 रन जोड़कर पाकिस्तान की पारी को मजबूत आधार दिया.

कप्तान फरहान यूसुफ ने भी 60 गेंदों पर 63 रन का योगदान दिया. पाकिस्तान 30 ओवर के बाद 204 रन पर केवल दो विकेट गंवाकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम दस ओवरों में वापसी की. इस दौरान पाकिस्तान ने 63 रन जोड़े और उसके छह विकेट गिरे.

भारत की ओर से काव्या परेश पटेल ने चार विकेट लिए, जबकि चिगुरुपति वेंकट ने तीन विकेट झटके. अब भारतीय अंडर-19 टीम के सामने फाइनल जीतने के लिए 50 ओवर में 338 रन बनाने की चुनौती है.