लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ODI त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है.
पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. ऑलराउंडर शादाब खान की जगह फहीम अशरफ को शामिल किया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, टूर्नामेंट के पिछले मुकाबले में बाउंसर लगने के बाद शादाब को चिकित्सकीय कारणों से फाइनल से बाहर रखा गया है.
श्रीलंका ने भी एक बदलाव किया है. ऑफ स्पिनर महीश तीक्षणा को ईशान मलिंगा की जगह टीम में शामिल किया गया है.
पाकिस्तान ने लीग चरण में तीन जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि श्रीलंका दो जीत के बाद खिताबी मुकाबले तक पहुंचा. लीग चरण में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में एक-एक जीत दर्ज हुई थी.
पाकिस्तान की टीम में फखर जमान, बाबर आजम, सलमान अली आगा, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह शामिल हैं. श्रीलंका की कमान कुसल मेंडिस संभाल रहे हैं.
