मुंबई के बॉलार्ड एस्टेट में सोमवार, 16 नवंबर 2026 को क्रिकेट और ब्रिटिश शाही परिवार का अनोखा मेल देखने को मिला. प्रिंस ऑफ वेल्स विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट खेला.
इस दौरान शाही जोड़े ने स्थानीय स्कूली बच्चों के साथ क्रिकेट में हिस्सा लिया. सामने आए वीडियो में सचिन तेंदुलकर प्रिंस विलियम को खेल से जुड़ी बारीकियां समझाते और मार्गदर्शन करते नजर आए, जबकि केट मिडलटन ने भी क्रिकेट में भाग लिया और खेल का आनंद लिया.
शाही जोड़े ने कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक कुल्हड़ वाली चाय का भी स्वाद लिया. विलियम और केट भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. उनका मुंबई दौरा 2026 Earthshot Prize से जुड़े कार्यक्रमों के लिए है.
सचिन तेंदुलकर और ब्रिटिश शाही जोड़े की क्रिकेट से जुड़ी मुलाकात नई नहीं है. 2016 में भारत दौरे के दौरान भी विलियम और केट ने मुंबई में बच्चों के साथ स्ट्रीट क्रिकेट खेला था. इस बार की मुलाकात के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किए जा रहे हैं.
