दोहा में खेले गए ACC Men’s Asia Cup Rising Stars के फाइनल में श्रीलंका A ने पाकिस्तान A को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. 217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका A ने 41.3 ओवर में 220 रन बनाकर मुकाबला जीता.

श्रीलंका की पारी में विकेटकीपर-बल्लेबाज निशान मधुशका ने 95 गेंदों पर 87 रन बनाए. उनकी पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल रहे. मधुशका के आउट होने के बाद पाकिस्तान ने मुकाबले में वापसी की और श्रीलंका के लक्ष्य से 19 रन दूर रहते हुए तीन तेज विकेट झटक लिए.

इसके बाद लाहिरु समराकून और गरुका संकेथ ने आखिरी विकेट के लिए नाबाद 22 रन की साझेदारी कर श्रीलंका को जीत दिलाई. पाकिस्तान A ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 216/9 रन बनाए थे. शाहजैब खान ने 60 रन बनाए, जबकि श्रीलंका के रविंदु फर्नांडो ने 3 और गरुका संकेथ ने 3 विकेट लिए. यह श्रीलंका A की पाकिस्तान A पर एक विकेट से रोमांचक जीत रही.