पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेटरों पर बढ़ते workload को लेकर BCCI और ICC से कार्यक्रम बनाने के तरीके पर पुनर्विचार करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को एक सीरीज या टूर्नामेंट से सीधे दूसरे आयोजन में भेजने के बजाय पर्याप्त recovery time दिया जाना चाहिए.
गावस्कर ने अपने Sportstar कॉलम में लिखा कि भारतीय क्रिकेटरों को मशीन की तरह लगातार इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. उन्होंने खिलाड़ियों की तुलना गन्ने से करते हुए कहा कि उनसे हर बूंद तक रस निकालने जैसा रवैया नहीं होना चाहिए.
उनकी टिप्पणी ऐसे समय आई है जब भारतीय खिलाड़ियों के व्यस्त कार्यक्रम और चोटों को लेकर चिंता बढ़ी है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया भी हाल में चोटों के पीछे भारी मैच कार्यक्रम को एक कारण बता चुके हैं.
ICC 2027 से शुरू होने वाले अगले चार-वर्षीय अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर पर चर्चा की तैयारी कर रहा है. गावस्कर ने उम्मीद जताई कि इस प्रक्रिया में खिलाड़ियों के शारीरिक दबाव और आराम की जरूरत को अहम स्थान दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि भारत की राष्ट्रीय टीम ही पूरा भारतीय क्रिकेट नहीं है और घरेलू क्रिकेट के हितों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए.
