तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई के सेम्मनचेरी में प्रस्तावित ओलंपिक सिटी और राज्य के पांच स्थानों पर ओलंपिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. लोक निर्माण विभाग ने इन परियोजनाओं के मास्टर प्लान, वास्तु डिजाइन और परियोजना प्रबंधन परामर्श के लिए ई-टेंडर जारी किए हैं.

प्रस्तावित ओलंपिक सिटी 124.31 एकड़ में विकसित की जानी है. टेंडर दस्तावेज के अनुसार, चुनी जाने वाली फर्म को पूरे परिसर का मास्टर प्लान और विस्तृत वास्तु डिजाइन तैयार करना होगा.

पांच स्थानों पर प्रशिक्षण केंद्र

ओलंपिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए कुल 64.50 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है. इनमें चेन्नई में 15 एकड़, तिरुवन्नामलई में 10 एकड़, कोयंबटूर में 20 एकड़, नागपट्टिनम में 12 एकड़ और परमकुडी में 7.50 एकड़ शामिल हैं. इन केंद्रों के लिए वास्तु, इंजीनियरिंग और परियोजना प्रबंधन सेवाओं का अलग प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है.

दोनों निविदाएं 16 नवंबर 2026 को जारी की गईं. भारत की काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर या समकक्ष निकाय में पंजीकृत आर्किटेक्ट, फर्म और कंसोर्टियम आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन निविदा जमा करने की अंतिम समय-सीमा 21 दिसंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक तय की गई है.