भारत की तान्या ने डकार 2026 युवा ओलंपिक में महिला 75 किग्रा बीच रेसलिंग में रजत पदक जीत लिया. यह युवा ओलंपिक में बीच रेसलिंग में भारत का पहला पदक है.

सेनेगल के साली बीच वेस्ट में खेले गए फाइनल में तान्या को चीन की झाओ मिन ने 2-1 से हराया. मुकाबले में तान्या ने शुरुआती बढ़त ली थी, लेकिन झाओ ने वापसी करते हुए निर्णायक अंक हासिल किया.

फाइनल तक चार मुकाबले जीते

तान्या ने फाइनल से पहले अपने सभी चार मुकाबले जीते. उन्होंने ग्रुप चरण में जर्मनी की मिया माउर और ग्रीस की वासिलिकी कारावानू को 3-1 के समान अंतर से हराया. क्वार्टर फाइनल में एस्टोनिया की मेरिली वेस्टर को 4-1 से मात देने के बाद उन्होंने सेमीफाइनल में अमेरिका की मटिल्डा एन ह्रूबी को 3-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बनाई.

डकार युवा ओलंपिक में बीच रेसलिंग ने पहली बार जगह बनाई है. आधिकारिक नतीजों में झाओ मिन को स्वर्ण, तान्या को रजत और अमेरिका की मटिल्डा ह्रूबी को कांस्य पदक मिला.