तिलक वर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में दो कैच पकड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बना दिया. वह एक कैलेंडर वर्ष में T20I मैचों में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बन गए हैं.
न्यूजीलैंड की पारी के शुरुआती तीन ओवरों में तिलक ने टिम सेफर्ट और डैरिल मिशेल के कैच पकड़े. इन दो कैच के साथ 2026 में T20I में उनके कैचों की संख्या 26 हो गई. उन्होंने इंडोनेशिया के डैनिलसन हावो का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2025 में 25 कैच पकड़े थे.
एक कैलेंडर वर्ष में T20I कैच लेने वालों की सूची में संयुक्त अरब अमीरात के मुहम्मद वसीम 24 कैच के साथ तीसरे स्थान पर हैं. मलेशिया के शर्विन मुनियांडी ने 2025 में 21 और युगांडा के ब्रायन मसाबा ने 2023 में 20 कैच पकड़े थे.
दूसरे T20I में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए. चोटिल ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया, जबकि प्रिंस यादव ने मयंक यादव की जगह ली.
न्यूजीलैंड ने भी एक बदलाव किया और एडम मिल्ने की जगह जैकब डफी को टीम में शामिल किया. भारत की प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव शामिल रहे.
