तीन बार के World Superbike चैंपियन Toprak Razgatlioglu का MotoGP डेब्यू उम्मीद के मुताबिक प्रभावशाली नहीं रहा. जर्मनी के पूर्व MotoGP राइडर Stefan Bradl ने इसके पीछे केवल राइडर की कमी को जिम्मेदार मानने से इनकार किया है.

Bradl के अनुसार, MotoGP में राइडर और मशीन के बीच तालमेल कुछ प्रतिशत भी बिगड़ जाए तो प्रदर्शन पर बड़ा असर पड़ता है. उनके मुताबिक टॉपरे़क की आक्रामक Superbike राइडिंग शैली प्रोटोटाइप बाइक पर उसी तरह काम नहीं कर पा रही है. MotoGP में तेज रफ्तार के साथ टायर प्रबंधन, रेस रणनीति और बाइक सेटअप भी निर्णायक होते हैं.

Bradl ने कहा कि MotoGP बाइक कहीं अधिक जटिल है और राइडर अकेले समस्या का समाधान नहीं कर सकता. टीम, मशीन और सेटअप का पूरा पैकेज प्रतिस्पर्धी होना जरूरी है.

टॉपरे़क ने Michelin टायरों के साथ तालमेल में कठिनाई की बात कही है. 2027 में Pirelli के एकमात्र टायर सप्लायर बनने से उन्हें बेहतर अनुकूलन की उम्मीद है. 2026 सीजन में Indonesia में दुर्घटना और कंधे की सर्जरी के बाद उनका अभियान भी समय से पहले समाप्त हो गया.