15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी कर नया रिकॉर्ड बनाया. हालांकि, टूर्नामेंट में बिहार के साथ उनका अभियान फिलहाल रुक गया है.

वैभव रेलवे के खिलाफ बिहार के दूसरे मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं बने. इसकी वजह उनका इंडिया ए टीम में चयन है. उन्हें एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए चुना गया है.

यह टूर्नामेंट 19 नवंबर से शुरू होना है. टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए वैभव भारतीय टीम से जुड़ चुके हैं. इस चयन के बाद वह बिहार की टीम के साथ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के अगले मुकाबले में उपलब्ध नहीं रहेंगे.

वैभव का बिहार की सीनियर टीम की कप्तानी करना और इसके बाद इंडिया ए में जगह बनाना उनके छोटे से करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है.