वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ 204 रन की पारी के बाद अपनी बल्लेबाजी रणनीति का खुलासा किया. भारत A के इस युवा सलामी बल्लेबाज ने बताया कि पिछले दो मैचों में अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाने के बाद उनका इरादा शुरुआत में संभलकर खेलने का था.
उन्होंने कहा कि एक-दो गेंद खेलने के बाद उन्हें लगा कि पिच से गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही है. इसके बाद उन्होंने अपने स्वाभाविक आक्रामक खेल पर भरोसा किया और मैच को अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश की. वैभव के मुताबिक उनका मूल लक्ष्य लंबे समय तक बल्लेबाजी करना था, न कि किसी खास स्कोर तक पहुंचना.
15 वर्षीय बल्लेबाज ने 53 गेंदों में 204 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 28 छक्के शामिल रहे. उन्होंने 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया. भारत A ने UAE के 249/8 के जवाब में 14.2 ओवर में 254/3 रन बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज की.
वैभव ने यह भी माना कि पारी की शुरुआत में थोड़ा दबाव रहता है, लेकिन कुछ गेंद खेलने के बाद वह सहज हो जाते हैं. उन्होंने आगामी मुकाबलों में भी इसी लय को बनाए रखने की उम्मीद जताई.
