तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 11 अक्टूबर को चेन्नई एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे. प्रधानमंत्री दिल्ली से चेन्नई पहुंचकर राज्य में ₹13,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.

प्रधानमंत्री करीब 11:30 बजे पूनमल्ली बाइपास और पोरूर बाइपास के बीच चेन्नई मेट्रो के फेज-2 के 14.5 किलोमीटर लंबे हिस्से का उद्घाटन करेंगे. यह कॉरिडोर करीब ₹4,900 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है. मोदी पोरूर बाइपास स्टेशन से पूनमल्ली बाइपास स्टेशन तक मेट्रो यात्रा भी करेंगे.

इसके बाद प्रधानमंत्री जलकंडेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन और IIT मद्रास स्थित सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर का दौरा करेंगे. वह तमिलनाडु में सड़क, रेलवे, बंदरगाह, पेट्रोलियम और शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे.

मुख्यमंत्री विजय प्रधानमंत्री के इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे. दोनों नेताओं की यह मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद चेन्नई में पहली संयुक्त सार्वजनिक मौजूदगी होगी. प्रधानमंत्री दिन के अंत में चेन्नई के एक विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में भी भाग लेंगे.