तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) 15 अक्टूबर को चेन्नई में INDIA bloc के प्रदर्शन में शामिल होगी. यह INDIA bloc में शामिल होने के बाद TVK का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पहला साझा प्रदर्शन होगा.

प्रदर्शन का आयोजन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर किया जा रहा है. विपक्षी दलों का आरोप है कि इस प्रक्रिया में चुनाव आयोग ने एकतरफा और गैरकानूनी तरीके से काम किया. प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग करेंगे.

यह प्रदर्शन सुबह 10 बजे एग्मोर के लैंग्स गार्डन रोड स्थित रामाडा सर्किल पर प्रस्तावित है. इसमें कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK), CPI, CPM, IUML, MDMK और CPI (ML) के नेताओं के साथ TVK के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे.

TVK ने 3 अक्टूबर को तमिलनाडु में INDIA bloc की बैठक में पहली बार भाग लिया था. बैठक में पार्टी के दो मंत्रियों ने प्रतिनिधित्व किया और गठबंधन ने चेन्नई समेत राज्य के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था. उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, प्रदर्शन में TVK की ओर से मंत्री राज मोहन के शामिल होने की संभावना है.