चेन्नई पुलिस ने टेक कंपनी के CEO और YouTuber Jason Samuel को फाइनेंस इन्फ्लुएंसर तथा YouTuber Harish की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया है. तांबरम पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है. अदालत में पेश किए जाने के बाद Samuel को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस के अनुसार, Harish के पिता ने शिकायत में आरोप लगाया कि Samuel ने उनके बेटे से धन वसूलने की कोशिश की और सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ मानहानिकारक टिप्पणियां कीं. शिकायत में कहा गया कि इन घटनाओं के बाद Harish मानसिक दबाव में था.

पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय Harish ‘Finance With Harish’ नाम से सोशल मीडिया चैनल चलाता था. बुधवार को वह चेन्नई के मुथुकाडु के पास किराए की एक विला में मृत मिला. जांच में सामने आए दस्तावेजों और गवाहों के बयानों के आधार पर Samuel की कथित भूमिका की जांच की गई.

Harish के पिता के मुताबिक, 18 अक्टूबर को Samuel द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में Harish की SEBI और AMFI से जुड़ी योग्यता पर सवाल उठाए गए थे. Samuel ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने केवल कथित अवैध गतिविधियों पर सवाल उठाए थे और उनका Harish को परेशान करने का कोई इरादा नहीं था.