तमिलनाडु के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की धारापुरम उपचुनाव रैली के लिए प्रस्तावित यातायात पाबंदियों पर सवाल उठाए हैं. विजय 6 अक्टूबर को होने वाले धारापुरम विधानसभा उपचुनाव से पहले 30 सितंबर को TVK उम्मीदवार पी. सत्यभामा के समर्थन में सभा करने वाले हैं.
रैली के मद्देनजर कोयंबटूर, अविनाशी और धारापुरम के कुछ हिस्सों में यातायात डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था की योजना बनाई गई है. अन्नामलाई ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा महत्वपूर्ण है, लेकिन इंतजाम ऐसे होने चाहिए जिनसे अस्पताल जाने वाले मरीजों, कर्मचारियों, छात्रों और स्थानीय कारोबारियों को अनावश्यक परेशानी न हो.
उन्होंने सवाल किया कि अगर मुख्यमंत्री का लोगों से मिलने का कार्यक्रम उन्हीं लोगों के लिए घंटों की दिक्कत पैदा करे, तो इसे कैसा जन-शासन कहा जाएगा. अन्नामलाई ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के नाम पर प्रशासनिक तंत्र के जरिए जनता पर प्रतिबंधों का बोझ डाला जा रहा है.
विजय की सभा धारापुरम-उडुमलाई रोड के पास प्रस्तावित है. TVK कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर मंच और अन्य तैयारियां कर रहे हैं.
