केंद्रीय कैबिनेट ने तमिलनाडु के कामराजर पोर्ट लिमिटेड में दूसरे कंटेनर टर्मिनल के विकास को मंजूरी दी है. परियोजना की अनुमानित लागत ₹4,288.26 करोड़ है, जिसमें GST शामिल है. इसे Public-Private Partnership (PPP) मॉडल के तहत Design, Build, Finance, Operate and Transfer (DBFOT) आधार पर विकसित किया जाएगा.

प्रस्तावित टर्मिनल 900 मीटर लंबा होगा और इसमें 18 मीटर का डिजाइन ड्राफ्ट रहेगा. इसकी वार्षिक कंटेनर हैंडलिंग क्षमता 20 लाख TEU होगी. परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले चरण की क्षमता 11 लाख TEU और अनुमानित लागत ₹2,429.32 करोड़ है, जबकि दूसरे चरण में 9 लाख TEU क्षमता जोड़ने पर ₹1,858.94 करोड़ खर्च होने का अनुमान है.

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, टर्मिनल को बड़े कंटेनर जहाजों को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है. निर्माण और संचालन के लिए रियायत अवधि 40 वर्ष होगी. परियोजना का लक्ष्य चेन्नई-एन्नोर औद्योगिक क्षेत्र और दक्षिण भारत से जुड़े बढ़ते निर्यात-आयात माल की क्षमता बढ़ाना है. कामराजर पोर्ट को ड्रेजिंग पर अलग से लगभग ₹450 करोड़ खर्च करने होंगे.