मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय की वह अर्जी खारिज कर दी, जिसमें पेरंबूर विधानसभा सीट से उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनावी याचिका को शुरुआती चरण में ही रद्द करने की मांग की गई थी. अदालत के इस फैसले के बाद याचिका पर आगे सुनवाई का रास्ता खुल गया है.

न्यायमूर्ति वी. लक्ष्मीनारायणन ने कहा कि याचिकाकर्ता एस. दिनेश ने सुनवाई योग्य मामला बनाया है. अदालत के अनुसार, विजय के चुनावी हलफनामे में संपत्तियों से जुड़ी कथित विसंगतियों और जानकारी छिपाने के आरोपों की सच्चाई का फैसला मुकदमे के दौरान पेश किए जाने वाले सबूतों के आधार पर ही किया जा सकता है.

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि हलफनामे में पनरुति की जमीन, चेन्नई के पाडी स्थित व्यावसायिक संपत्ति, कोडाइकनाल की जमीन और नीलांगरई स्थित बंगले से जुड़ी जानकारी सही ढंग से नहीं दी गई. विजय ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि याचिका में वैध चुनावी मामला बनाने के लिए जरूरी ठोस तथ्य नहीं हैं.

2026 के विधानसभा चुनाव में विजय ने पेरंबूर से 1,20,365 वोट हासिल किए थे और डीएमके उम्मीदवार आर.डी. शेखर को 53,715 मतों से हराया था.